ओद्भुत कॉथा! यदि आप जासूसी कहानियों के शौकीन हैं तो व्योमकेश बक्शी और फास्टर फेने का पॉडकास्ट संस्करण भास्कर आपको पसंद आयेगा। भास्कर बोस, शरलॉक होम्स की तरह ही ओवर कॉन्फीडेंट है, और बात बात पर उन्हीं का ज़िक्र करता है। वो पेशे से अकाउंटेंट है, लेकिन जुनून से जासूस। कब्रिस्तानों से शवों के गायब होने से लेकर फिल्म के सेट पर हत्याओं तक, भास्कर और उनके पुलिस सहायक बिकेश हर मामले को अपनी अनोखी शैली में सुलझाते हैं। हर अंक में कई किरदार होते हैं, साउंड डिज़ाइन जोरदार हैं। भास्कर का किरदार रेडियो जॉकी रहे मंत्रा निभाते हैं, जिनकी कंपनी एमएनएम टाकीज़ ने यह पॉडकास्ट बनाया है।