Dainik Jagran
गाथा गांघी की“गाथा गांघी की” एक ऐसी सीरीज है जो गांधी जी के आदर्शों को दर्शाती है। सत्य के मार्ग पर चलना , दूसरों के दुःख और पीड़ा का अनुभव करना और जीवन के हर पड़ाव में दृढ़निश्चिय बने रहना ये गांधी जी ने बचपन में ही सिख लिया था। गलत और सही की परिभाषा तभी इंसान को समझ आती है जब वो खुद निष्पक्ष होकर अपने हर एक काम के फल को देखता है। जागरण पॉडकास्ट में गांधी जयंती के मौके पर आप सुन सकतें हैं गाथा गांधी की जिसमे उनके बाल्यकाल से लेकर उनकी शादी , शिक्षा और जीवन में गांधी जी द्वारा किये गए प्रयोगों का वर्णन होगा, साथ ही बताएंगे की कैसे साबरमती के संत ने सत्य और अहिंसा के हथियारों के बल पर देशव्यापी आंदोलन चला कर अहिंसा का पाठ पठाया और भारत को आज़ादी दिलाई, अपनी सारी उम्र सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने वाली महान विभूति हिंसा के साथ काल का ग्रास बना दिए गए । इस सीरीज को आप सुन सकतें है जागरण पॉडकास्ट पर।