Dainik Jagran
संस्कारशालासंस्कारशाला का उद्देश्य आने वाले पीड़ी को संस्कारित करना है। दैनिक जागरण का यह उपक्रम पिछले दस वर्षों से चल रहा है। संस्कारशाला छात्रों को सीखने और उसको अपने जीवन में उतारने की प्रक्रिया में योगदान करने का प्रयास है। दुनिया पहले से कहीं ज्यादा तेज गति से विकसित हो रही है और इस विकास में तकनीक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस वक्त पूरी दुनिया डिजिटल को अपने जीवन में लगभग उतार चुकी है। किसी न किसी प्रकार से ये माध्यम अधिकतर परिवार में अपनी पैठ बना चुका है। डिजीटल माध्यम के जीवन में प्रवेश से मानव के सामने इससे संतुलन बिठाने की चुनौती उत्पन्न हो गई है। तकनीकी शिक्षा और तकनीकी संवेदनशीलता दो ऐसे पहलू हैं जो संतुलन की अपेक्षा रखते हैं। युवा पीढ़ी को डिजिटल दुनिया के लिए समाज और परिवार के कल्याण के लिए संस्कारित करने की आवश्यकता है।