Dainik Jagran
Tech Se तरक्कीजानें कैसे आदिवासी समुदायों की ज़िन्दगी में रफ़्तार भर रहा है GOAL Programme
आज के समय में Technology का विस्तार तेजी से हो रहा है, जिससे देश एक उत्तम भविष्य की ओर अग्रसर है। लेकिन भारत के कुछ हिस्सों में अभी भी कुछ ऐसे तबके मौजूद हैं, जिन तक टेक्नोलॉजी व इससे जुड़े लाभ मुश्किल से पहुंच पाते हैं। हम बात कर रहे हैं भारत के अलग-अलग कोनों में मौजूद आदिवासी समुदायों [Tribal Communities] के बारे में। ये आदिवासी समुदाय आज भी कई मायनों में पिछड़े हुए हैं, चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर अच्छी जीवशैली। ये वर्तमान में भी शहरों में मिलने वाली काफी सुविधाओं से वंचित हैं। हालांकि इन सभी समस्याओं का समाधान टेक्नोलॉजी के पास है। इसी बड़े अंतर को भरने की एक छोटी सी कामयाब कोशिश Ministry Of Tribal Affairs और Meta ने एक साथ मिलकर GOAL नामक एक खास Programme के जरिये की।
GOAL यानी Going Online As Leaders Programme, जिसकी मदद से, इस Programme की ट्रेनिंग पा रहा हर एक आदिवासी-युवक व युवती अपनी-अपनी communities को digital platforms के लिए educate कर सकेगा, ताकि यही आदिवासी समुदाय आगे चलकर इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का उपयोग अपने स्किल व बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कर सकें।
इस पॉडकास्ट के माध्यम से हमारी ये कोशिश रहेगी की हर एक जरूरतमंद व्यक्ति को GOAL Programme से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से मिल सकें। साथ ही इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का काम Mr. Rishi Rana Bharadwaj कर रहे हैं, जो अभी तक 20,000 से भी ज्यादा radio spots, TV commercials, documentaries, corporate films, promos, channel आदि में अपनी आवाज़ दे चुके हैं। सुनिए इस पॉडकास्ट को और जानिए GOAL Programme से जुड़ी हर एक ज़रूरी बात।